BRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने सदस्य देशों के नेताओं का जताया आभार, शिखर सम्मेलन को बताया सफल

नई दिल्ली। भारत में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के सभी सदस्य देशों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने में सभी देशों के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन से जुड़े विशेष पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें उनके संबोधन का एक अंश भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स के मंच के माध्यम से भारत ने वैश्विक स्तर पर मित्रता, साझेदारी और सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

दिल्ली में जुटे कई देशों के शीर्ष नेता

12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य और सहयोगी देशों के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली समेत अन्य गणमान्य नेता भी सम्मेलन में उपस्थित रहे।

भारत ने की कई द्विपक्षीय बैठकें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के अनुसार, सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने तीन दिनों में अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें कीं। भारत की मेजबानी में आयोजित इस सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी भाग लिया। सम्मेलन के दौरान वैश्विक सहयोग, साझेदारी और विभिन्न साझा मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।  क्स के मंच को भारत वैश्विक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले सभी नेताओं और देशों का आभार व्यक्त किया।

BRICS Summit 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदस्य देशों के नेता

BRICS Summit 2026, PM Modi BRICS, BRICS Summit Delhi, नरेंद्र मोदी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने