केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में असम राइफल्स द्वारा आयोजित एकता उत्सव - एक स्वर, एक राष्ट्र महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मोदी सरकार ने पर्यटन से लेकर तकनीक, खेल से लेकर अंतरिक्ष, कृषि से लेकर उद्यमिता और बैंकिंग से लेकर व्यापार तक हर क्षेत्र में नॉर्थ ईस्ट के लिए अनेकों रास्ते खोले। वहीं मोदी सरकार के कार्यकाल में नॉर्थ ईस्ट में हिंसक घटनाओं में 70% और नागरिक हताहतों में 85% की कमी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में शांति की स्थापना के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास भी हो रहा है, नॉर्थ ईस्ट के सभी 8 राज्य 2027 तक रेल और हवाई संपर्क के माध्यम से दिल्ली से जुड़ जाएंगे। 5 दिवसीय एकता उत्सव के माध्यम से दिल्ली में दिखाई गई नॉर्थ ईस्ट की एकता। असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है, इसकी पहचान 'नॉर्थ ईस्ट के मित्र' के रूप में है, इसने नॉर्थ ईस्ट को अनेक संकटों से उबारने में अहम भूमिका निभाई है, 2036 तक ओलिंपिक में पदक तालिका में शीर्ष 10 में होगा भारत, पूर्वोत्तर राज्यों की इसमें होगी अहम भूमिका।
Tags
देश विदेश