अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, IPL 2025 से पहले मिली बड़ी खुशखबरी

22 मार्च को IPL 2025 का आगाज हो जाएगा. इसका मतलब है कि टूर्नामेंट के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली ने 18वें सीजन में टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में दी है। इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे थे. लेकिन इस सीजन में वो लखनऊ सुपर जांयट्स की हिस्सा हैं। IPL 2025 से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर अक्षर को बड़ी खुशखबरी मिली है। इसके साथ ही दिल्ली के फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है, क्योंकि सिर्फ यही एक टीम थी, जिसके कप्तान का ऐलान नहीं हुआ था। IPL खेलने वाली 10 में से 9 टीमों ने पहले ही अपने-अपने कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी थी।

वहीं अक्षर पटेल ने अब तक 150 IPL मैच खेले हैं और लगभग 131 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं। साथ ही, उन्होंने 7.28 के इकॉनमी रेट से 123 विकेट भी लिए हैं। लेकिन अपने ऑलराउंड खेल से वो दिल्ली कैपिटल्स की रीढ़ बने रहे हैं। इसके अलावा 31 साल के अक्षर दिल्ली के है। इसी वजह से उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। 
(Img Source- By digital TV channel)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने