मेरा भारत, एनएसएस और जिला प्रशासन ने पर्यावरण के सतत विकास के लिए एकजुट होकर 2,000 से ज़्यादा पेड़ लगाए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित वनरोपण पहल का दूसरा चरण – “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान महाराष्ट्र में जलगाँव जिले के भुसावल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारत सरकार की युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने किया। इसमें महाराष्ट्र सरकार के कपड़ा मंत्री श्री संजय सावकारे के साथ-साथ प्रमुख सरकारी अधिकारियों और उत्साही सामुदायिक भागीदारी की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में आयुष प्रसाद (जिला कलेक्टर, जलगाँव), संगीता बियानी, डॉ. सचिन नांद्रे, अशोक कुमार (जिला युवा अधिकारी, जलगांव), भूषण पाटिल (जिला युवा अधिकारी, नंदुरबार), सचिन पनझड़े (खंड विकास अधिकारी, भुसावल), सुनील पंजे (लेखा और कार्यक्रम सहायक, जलगांव), संदीप मोरे (सहायक परियोजना अधिकारी), भैया महाजन (सरपंच, चोरवाड़), दीपक भोले, वीरेंद्र पाटिल (ग्राम पंचायत सदस्य), रवि गुंजाल, मयूर मांधारे, मोहन चौधरी, विकास नवकर और राहुल पाटिल (ग्राम सेवक, चोरवाड़) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
वनरोपण अभियान का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय, जिला प्रशासन जलगांव और माई भारत, जलगांव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था, जिसमें उत्साही छात्रों और स्वयंसेवकों द्वारा 2,000 से अधिक देशी पौधे लगाए गए। स्थानीय जैव विविधता को बढ़ाने और मिट्टी का कटाव, घटते भूजल स्तर और कम वन क्षेत्र के कारण बढ़ते तापमान जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए कडु बादाम, इमली, नीम, आंवला और शीशम जैसी प्रजातियां लगाई गईं।
केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने इस अवसर पर वृक्षारोपण के सांस्कृतिक और पारिस्थितिकी महत्व पर जोर दिया। उन्होंने श्रद्धेय संत तुकाराम महाराज को उद्धृत करते हुए कहा, "वृक्षवल्ली आम्हा सोयरे, हे विश्वाची माझे घर" (पेड़ हमारे परिजन हैं, यह दुनिया मेरा घर है), और सभी नागरिकों से "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ! आनंदमय जीवन जीओ!" का आग्रह किया।
Tags
देश विदेश