प्रयागराज। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा पार्टी कार्यालय, प्रयागराज में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस अवसर पर ध्वजारोहण किया और देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। समारोह में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, निर्मला पासवान, माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के आदर्शों पर चलने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना को आत्मसात कर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के रंगों से सजा पार्टी कार्यालय देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
Tags
Prayagraj