योजना भवन लखनऊ में ग्राम्य विकास समेत तीन विभागों की प्रगति की समीक्षा, उत्कृष्ट अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

लखनऊ। योजना भवन, लखनऊ में ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण तथा खाद्य प्रसंस्करण विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रहे।

उपमुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने