प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि, देश की आज़ादी में उनके योगदान को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘पंजाब केसरी’ के नाम से विख्यात लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय का साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमिट धरोहर है। उन्होंने युवाओं से लाला जी के विचारों, आत्मसम्मान और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्र निर्माण में लाला लाजपत राय का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने