गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में ₹2.47 करोड़ की लागत से निर्मित कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के अंतर्गत EWS/LIG श्रेणी के लाभार्थियों को आवंटन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और किफायती आवास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नया कन्वेंशन सेंटर सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को इस विकास कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि प्रदेश में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
Tags
Uttar Pradesh