नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026। नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, संकल्प और सेवा देश की सामूहिक चेतना में सदैव अंकित रहेगी।
प्रधानमंत्री ने लिखा:
“वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी। प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्त करेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश उनके अदम्य साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। पुलवामा के वीरों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को सदैव एकजुटता, समर्पण और देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता रहेगा।
Tags
देश विदेश