महाशिवरात्रि पर योगी आदित्यनाथ ने झारखंडी महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि की पावन पर्व की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। देवाधिदेव महादेव की कृपा से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो—यही प्रार्थना की गई।

इस मौके पर सांसद रवि किशन भी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

हर-हर महादेव।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने