लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम’ और तकनीकी निवेश से समृद्ध ‘नए उत्तर प्रदेश’ की झांकी प्रस्तुत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 8.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का यह लोककल्याणकारी बजट रोजगार सृजन, निवेश विस्तार, किसानों के कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण को नई गति देगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट वर्ष 2029–30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
Tags
Uttar Pradesh