राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ अभियान का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ की शुरुआत की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कर्मयोग की भावना अपनाकर प्रत्येक नागरिक भारत के सतत (सस्टेनेबल) और समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नागरिकों के कर्तव्यनिष्ठ आचरण और सकारात्मक कर्मों से संभव है।
राष्ट्रपति ने गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह का भी शुभारंभ किया। उन्होंने संस्था द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ‘कर्मयोग’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रेरणादायक पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मानुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने