नई दिल्ली। सी.पी. राधाकृष्णन ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की स्मृति में सदैव अमिट रहेगा। उन्होंने कहा कि इन बहादुर सुरक्षाकर्मियों का त्याग प्रत्येक नागरिक को एक मजबूत, सुरक्षित और एकजुट भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उपराष्ट्रपति ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साहस और समर्पण को नमन करता है। पुलवामा हमले के बलिदानियों की वीरता और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
Tags
देश विदेश