प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि आदिदेव महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनके आशीर्वाद से देश में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महादेव की कृपा से सबका कल्याण हो तथा भारतवर्ष निरंतर प्रगति करते हुए समृद्धि के शिखर पर विराजमान रहे।
उन्होंने अंत में “हर हर महादेव” का उद्घोष करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
Tags
देश विदेश