लखनऊ दौरे के दौरान खास मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने लखनऊ दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके हालिया रोड शो और ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ अभियान की शुरुआत के बाद हुई।
संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनसे मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए वे आभारी हैं।
नेट जीरो सरोजिनी नगर’ अभियान पर फोकस
पिछले सप्ताह संजय दत्त ने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के साथ मिलकर ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ अभियान की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी को बढ़ावा देना बताया गया है।
🎬 रोड शो से राजनीतिक मुलाकात त
हाल ही में आशियाना के बंगला बाजार में रोड शो के दौरान संजय दत्त ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात ने इस दौरे को और चर्चा में ला दिया है।
राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस दौरे को लेकर लखनऊ में काफी उत्साह देखा गया।
Tags
Uttar Pradesh