राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पाड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजेबु चेरोबा के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ये सभी पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये उत्सव लोगों को नई आशाओं, संकल्पों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ये त्योहार देश के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के बंधन में बांधते हैं और हमारी गौरवशाली परंपरा को दर्शाते हैं।
राष्ट्रपति ने कामना की कि ये सभी पर्व देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।
Tags
देश विदेश