दिल्ली लखपति बिटिया योजना 2026
राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं सैनिक के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं, वैज्ञानिक के रूप में शोध कार्यों में योगदान दे रही हैं और खेल प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सेवा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ तब पूरा होगा जब महिलाएं स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें, आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकें और उन्हें समान अवसर व सुरक्षा प्राप्त हो। उन्होंने यह भी कहा कि एक सशक्त महिला न केवल अपना जीवन बदल सकती है बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों की दिशा भी तय कर सकती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि यदि दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो इससे पूरे देश को सकारात्मक संदेश मिलेगा और महिला नेतृत्व वाले विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस मौके पर उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
Tags
देश विदेश