शांतिपुरम में बड़ा हादसा टला: खंभे से टकराई कार, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी सुरक्षित

शांतिपुरम क्षेत्र में शनिवार को लगभग 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसा अचानक हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मदद की। स्थानीय नागरिकों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।
मौके पर क्षेत्र के पार्षद पति श्याम बाबू गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला सिंह तथा भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह भी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।
घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने समय रहते मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने