Coast Guard Boost: 5000 समुद्री मील रेंज वाले आधुनिक पोतों का निर्माण शुरू

भारतीय तटरक्षक बल के लिए नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स (OPV) के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

रत्नागिरी स्थित शिपयार्ड में 17 मार्च 2026 को OPV श्रृंखला के दूसरे और तीसरे पोत (यार्ड 16402 और 16403) का निर्माण समारोह आयोजित किया गया।
इन आधुनिक पोतों की रेंज लगभग 5000 समुद्री मील होगी और ये 23 नॉट्स (समुद्री मील प्रति घंटा) की अधिकतम गति से चल सकेंगे। करीब 117 मीटर लंबे इन पोतों में 11 अधिकारियों और 110 जवानों की तैनाती की क्षमता होगी।

इनमें AI आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली, रिमोट पायलटेड ड्रोन, इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम (IBS) और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम (IPMS) जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल होंगी।
यह परियोजना मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा ‘बाय (इंडियन-IDDM)’ श्रेणी के तहत स्वदेशी रूप से विकसित की जा रही है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती देती है।

इस नए बेड़े के शामिल होने से तटीय सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा में भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता और अधिक सशक्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने