प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से की बातचीत

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री Mohammed bin Salman से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब पर हाल में हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी प्रकार की हिंसा और अस्थिरता का विरोध करता है।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मौजूदा हालात में संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कठिन समय में सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखने के लिए क्राउन प्रिंस का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए इस बातचीत की जानकारी साझा की और क्षेत्रीय शांति की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने