Rishikesh में गंगा नदी में राफ्टिंग के दौरान मानवता की एक दिल छू लेने वाली मिसाल सामने आई। तेज लहरों के बीच एक बंदर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। वह घायल और बेहद कमजोर हालत में बहते-बहते डूबने की कगार पर पहुंच गया था।
इसी दौरान राफ्टिंग कर रहे एक गाइड की नजर उस पर पड़ी। बिना देर किए गाइड ने अपनी जान की परवाह न करते हुए साहसिक कदम उठाया और उफनती लहरों के बीच उतरकर बंदर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह रेस्क्यू बेहद जोखिम भरा था, लेकिन गाइड की सूझबूझ और बहादुरी से बंदर की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि यह गाइड Bhagirathi Rafting Adventure से जुड़ा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग गाइड की बहादुरी और इंसानियत की जमकर सराहना कर रहे हैं।
#Rishikesh #Uttarakhand
Tags
Uttarakhand