राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों एवं विश्वभर में गौतम बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। उनके करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है, तब भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें सहिष्णुता, पारस्परिक सद्भाव और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और एक शांतिपूर्ण, समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, दया और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
#BuddhaPurnima #DroupadiMurmu #IndiaNews #Peace #Ahimsa #UPNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने