केरल के तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही Indian Railways की राजधानी एक्सप्रेस (12431) में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कोटा रेल मंडल के रुणीजा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ, जहां ट्रेन के बी-1 कोच से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एसी कोच बी-1 में लगी थी। राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
रेलवे की फायर टीम और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए संचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#today Rajdhani Express Fire, Train Fire News, Kerala to Delhi Rajdhani Express, Ratlam Train Fire, Indian Railways Breaking News, B1 Coach Fire, Kota Rail Division News, Rail Accident News India
Tags
Delhi