लखनऊ में भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ का समापन

भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ द्वारा आयोजित *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026* के अंतर्गत आयोजित “जिला प्रशिक्षण वर्ग” कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी एवं अर्चना मिश्रा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, जय देवी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन मजबूती, विकास कार्यों और जनसेवा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।

#BJP #Lucknow #PanditDeendayalUpadhyay #TrainingCamp #BJPUP #PoliticalNews #LucknowNews #UPNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने