समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब प्रयागराज चिराग द्वारा वृंदा प्रसाद अनाथ आश्रम में निराश्रित बच्चों के बीच फल एवं ड्राई फ्रूट्स का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें प्यार व अपनापन का एहसास कराया।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब प्रयागराज चिराग के प्रेसिडेंट पवन गोयल एवं डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने कहा कि “जहां सेवा है, वहां लायंस है।” उन्होंने कहा कि क्लब समाज में उजाला फैलाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि चिराग क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाना और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके पोषण का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों को कभी यह महसूस नहीं होने देना चाहिए कि वे अकेले हैं। समाज के हर व्यक्ति को ऐसे बच्चों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
इस अवसर पर लायंस क्लब चिराग के सेक्रेटरी विशाल जायसवाल, ट्रेजर नैंसी गोयल, पूजा गुप्ता, सुनील केसरवानी, कृष्णा केसरवानी, श्याम कृष्ण विश्वकर्मा, राजेंद्र गुप्ता पिंटू, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ मिलकर सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
#LionsClub #Prayagraj #SocialService #Charity #Orphanage #HelpingHands #PrayagrajNews #LionsClubChirag
Tags
Prayagraj