वडोदरा में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत और लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

Pm Narendra Modi ने Vadodara में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में युवाओं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए देशवासियों से “वोकल फॉर लोकल” अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देशवासियों को विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल-डीजल की खपत कम कर मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कार पूलिंग, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की भी अपील की। पीएम मोदी ने लोगों से सोने की खरीद टालने और विदेशी पर्यटन के बजाय भारत में ही वेकेशन और डेस्टिनेशन वेडिंग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि गुजरात तेजी से सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। वडोदरा में मेट्रो कोच, रेलवे सिस्टम और एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग परियोजनाओं का विस्तार राज्य को नई औद्योगिक पहचान दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने सरदारधाम द्वारा शिक्षा और छात्रावास सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं के भविष्य के “Launching Pad” बन रहे हैं। उन्होंने महिला शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप संस्कृति को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे जनसहभागिता वाले प्रयास ही देश को बड़े संकटों से बाहर निकालने की ताकत देते हैं।

#NarendraModi #Vadodara #Gujarat #PMModi #VocalForLocal #AatmanirbharBharat #SardarDham #StartupIndia #WomenEmpowerment #DigitalIndia #MakeInIndia #GujaratNews #IndiaNews #BreakingNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने