पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केवल प्रधानमंत्री की अपील से चुनाव नहीं जीते जाएंगे, बल्कि जनता जवाब देगी और आने वाले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
अखिलेश यादव मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पीसी जोशी को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंचे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और बार-बार पेपर लीक होना सरकार की विफलता है।
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दों पर युवाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बड़े-बड़े वादों के बावजूद विकास के कई प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं।
इस दौरान राजनीतिक गलियारों में अखिलेश यादव और रीता बहुगुणा जोशी परिवार की मुलाकात को लेकर भी चर्चा तेज रही। इसे आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने इसे शोक संवेदना से जुड़ी मुलाकात बताया।
प्रयागराज एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। सपा नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #Prayagraj #UPPolitics #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #UPNews #NEETPaperLeak #HindiNews #Politics #IndiaNews
Tags
Uttar Pradesh