प्रदेश के 54 जिलों में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
🔥 रेड अलर्ट वाले जिले:
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर।
🟠 ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर नगर समेत 23 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
🟡 येलो अलर्ट वाले जिले:
लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद सहित 21 जिलों में गर्मी और तेज हवाओं का असर रहेगा।
वहीं पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
👉 लोगों से अपील है कि धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
#UPWeather #HeatWave #UPNews #Prayagraj #WeatherAlert #BreakingNews #LooAlert
Tags
Uttar Pradesh