दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में कैंसर इलाज की आधुनिक तकनीक लॉन्च, मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार

दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में कैंसर उपचार को और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल के विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग में 25 मई 2026 को अत्याधुनिक रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सीलरेटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नई तकनीक के शुरू होने से सेना के सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उन्नत रेडियोथेरेपी सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही अस्पताल की आंतरिक उपचार क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे बड़ी संख्या में कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी।

यह अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलरेटर कई आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों जैसे वॉल्यूमेट्रिक मॉड्युलेटेड आर्क थेरेपी (VMAT), इंटेंसिटी मॉड्यूलेटेड रेडिएशन थेरेपी (IMRT), इमेज गाइडेड रेडिएशन थेरेपी (IGRT), स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडिएशन थेरेपी (SBRT) और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी (SRS) प्रदान करने में सक्षम है। इसकी मदद से ट्यूमर कोशिकाओं तक सटीक विकिरण पहुंचाया जा सकेगा, जबकि आसपास के सामान्य ऊतकों को कम नुकसान होगा। इससे उपचार के परिणाम अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनेंगे।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) के अंतर्गत इस उन्नत उपकरण की स्थापना को कैंसर उपचार सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। AFMS के अन्य ऑन्कोलॉजी केंद्रों को भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीकों से लैस किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

#ArmyHospital #CancerTreatment #Radiotherapy #AFMS #DefenceNews #Delhi #IndianArmy #MedicalTechnology #HealthNews #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने