PM मोदी ने दुनिया को दिखाई भारत की जनजातीय विरासत, विदेशी नेताओं को दिए खास पारंपरिक उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल की विदेश यात्राओं के दौरान विश्व नेताओं को भारत की समृद्ध जनजातीय कला और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। इन उपहारों के माध्यम से भारत की पारंपरिक शिल्पकला, आदिवासी संस्कृति और स्वदेशी कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया।
स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया को मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध गोंड पेंटिंग भेंट की गई, जो अपनी रंगीन प्राकृतिक शैली और जनजातीय कला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। 
वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को असम की पारंपरिक मूगा सिल्क शॉल और मणिपुर की शिरुई लिली शॉल उपहार स्वरूप दी गई।
संयुक्त अरब अमीरात की राजमाता को मणिपुर का प्रसिद्ध काला चावल ‘चक-हाओ’ भेंट किया गया, जिसे पोषण और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह मणिपुर के जनजातीय समुदायों की कृषि परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इन उपहारों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता, आदिवासी परंपराओं और स्वदेशी शिल्पकारों के योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का प्रयास किया है।
#PMModi #TribalHeritage #GondPainting #IndiaCulture #NarendraModi #Handloom #MugaSilk #DigitalIndia #IndiaNews #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने