बढ़ती गर्मी पर PM मोदी की अपील, लोगों से सतर्क रहने और दूसरों की मदद करने का आग्रह

देशभर में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और जरूरतमंदों को भी पानी उपलब्ध कराएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्कर आना, कमजोरी, मतली और अत्यधिक थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अस्वस्थ दिखाई दे तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाकर पानी और ORS देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और धूप में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी और अन्य प्रियजनों का हालचाल पूछने तथा उन्हें गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह देने को कहा।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने पशु-पक्षियों के लिए भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, बालकनी, छत, दुकान या कार्यालय के बाहर पानी से भरा छोटा बर्तन रखना किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

#PMModi #Heatwave #SummerAlert #HeatStroke #IndiaWeather #StaySafe #NarendraModi #WeatherNews #PublicAwareness #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने