नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग से हुई जनहानि बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और राहत एवं सहायता कार्य जारी हैं।
#DelhiFire #MalviyaNagar #PMModi #PMNRF #BreakingNews #DelhiNews #FireIncident #NarendraModi #IndiaNews #PrayagrajCityNews
Tags
देश विदेश