राज्यसभा के नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली, 29 जून 2026। राज्यसभा के सभापति एवं सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा के सात नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में श्री मानसिंह मेरामन परमार, श्री तरुण चुघ, डॉ. अलका सिंह, श्री जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, श्री राजेंद्र हीरालाल जैन, श्री एम. नागराजा तथा श्रीमती अधिकारीमायुम शारदा देवी शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चार सदस्यों ने हिंदी, एक सदस्य ने कन्नड़, एक ने पंजाबी तथा एक सदस्य ने मणिपुरी भाषा में शपथ ली। इनमें दो सदस्य गुजरात से जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान से एक-एक सदस्य राज्यसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश तथा प्रफुल्ल पटेल उपस्थित रहे।

समारोह में राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम संसद भवन में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने