प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा प्रत्येक घायल को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सरकार हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रही है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
#Ahmedabad #Gujarat #NarendraModi #PMNRF #FirecrackerFactory #Accident #BreakingNews #PrayagrajCityNews
Tags
देश विदेश