भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास

भारत ने रचा इतिहास: स्काईरूट एयरोस्पेस के ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उड़ान

नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण कर दिया। हैदराबाद स्थित Skyroot Aerospace द्वारा विकसित यह रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से 'मिशन आगमन' के तहत सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मिशन के दौरान रॉकेट ने निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक पेलोड स्थापित किए, जो भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह भारत का पहला निजी विकसित ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसने देश को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में पहुंचा दिया है जहाँ निजी कंपनियाँ सफलतापूर्वक उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने की क्षमता रखती हैं। यह उपलब्धि भारत के तेजी से बढ़ते स्पेस स्टार्टअप इकोसिस्टम और आत्मनिर्भर अंतरिक्ष तकनीक की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत के युवाओं की क्षमता और निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों का परिणाम है। उन्होंने इसे भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

#Vikram1 #SkyrootAerospace #MissionAagaman #ISRO #IndiaSpace #SpaceTech #NarendraModi #Sriharikota #BreakingNews #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने