राजनाथ सिंह 16 रक्षा उपक्रमों के वार्षिक प्रदर्शन की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक और निर्यात पर रहेगा जोर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के 16 रक्षा उपक्रमों (DPSU) के वार्षिक कार्य-निष्पादन की समीक्षा करेंगे। बैठक में विशेष रूप से नई स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास और रक्षा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम के दौरान HAL, MDL, BEL, BDL, GRSE, BEML और MIDHANI के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार की इक्विटी हिस्सेदारी पर प्राप्त लाभांश के चेक रक्षा मंत्री को सौंपेंगे।

रक्षा मंत्री इस अवसर पर चार महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। इनमें ‘आत्मनिर्भर DPSU’, ‘दिशा (DISHA)’, ‘HAL का आधुनिकीकरण रोडमैप’ और ‘HAL का स्वदेशीकरण रोडमैप’ शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आधुनिक विनिर्माण और विद्यार्थियों को रक्षा तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी से जोड़ना है।

वित्त वर्ष 2025-26 में DPSU का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इन उपक्रमों का कुल कारोबार 1.29 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 की तुलना में 15.4 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कर पश्चात संचयी लाभ 23,136 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 15.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रक्षा क्षेत्र के निर्यात में भी पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 151.2 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई।

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रालय, DPSU, आत्मनिर्भर भारत, रक्षा निर्यात, HAL, BEL, रक्षा समाचार

#RajnathSingh #DefenceNews #DPSU #AtmanirbharBharat #DefenceExport #HAL #BEL #India #रक्षामंत्री #रक्षाक्षेत्र #आत्मनिर्भरभारत

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने