Mansi Lather ने U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत की झोली में आए तीन और मेडल
नई दिल्ली। स्लोवाकिया में आयोजित U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन और पदक अपने नाम किए। मानसी लाठर ने 68 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, जबकि तन्वी गुंदेश मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक जीता।
68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मानसी लाठर का सामना चीन की चेनलिंग सोंग से हुआ। कड़े मुकाबले में मानसी को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
57 किलोग्राम वर्ग में तन्वी गुंदेश मगदुम ने कनाडा की एग्निया क्राकोवस्का को 10-4 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 59 किलोग्राम वर्ग में कोमल ने हंगरी की एडा बालाज को 5-2 से मात देकर कांस्य पदक जीता।
काजल धोचक ने जीता विश्व खिताब
इससे पहले भारतीय पहलवान काजल धोचक ने महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। 18 वर्षीय काजल ने फाइनल में चीन की जिंगरू सन को 7-0 से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
72 किलोग्राम वर्ग में तनु शर्मा ने रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें जापान की चिसातो योशिदा के हाथों 3-5 से हार मिली। वहीं 62 किलोग्राम वर्ग में सविता को जापान की सकुरा ओनीशी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया और उन्हें रजत पदक मिला।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भारतीय दल पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में 57, 65, 79 और 92 किलोग्राम वर्गों में चुनौती पेश करेगा। भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन से देश को पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
![]() |
| मानसी लाठर की कुश्ती प्रतियोगिता की तस्वीर |
Mansi Lather, U20 World Wrestling Championship 2026, मानसी लाठर कुश्ती, भारत कुश्ती, भारतीय महिला पहलवान, स्लोवाकिया कुश्ती चैंपियनशिप
