अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘चढ़ावा संस्कृति’ ही पार्टी का असली चरित्र

नई दिल्ली। भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी में कथित तौर पर पद और राजनीतिक जिम्मेदारियां तय करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस की कार्यशैली पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी में कद और पद हाईकमान को दिए जाने वाले कथित ‘चढ़ावे’ के आधार पर तय होते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं से जुड़ी वायरल चर्चाओं के आधार पर प्रदेश की डीके सरकार में मंत्री पद तय किए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने विधायक नागेंद्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया, नागेंद्र पर दलितों के लिए बनाई गई वाल्मीकि योजना की राशि के कथित गबन का मामला था और उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाया कि इसके बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाए जाने के पीछे क्या कारण रहा। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और पार्टी से इस पूरे मामले को स्पष्ट करने की मांग की।

भाजपा नेता ने अपने बयान में कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और नेतृत्व पर निशाना साधते हुए इसे पार्टी की कार्यशैली से जोड़कर देखा।
#AnuragThakur #Congress #BJP #KarnatakaPolitics #KarnatakaGovernment #Nagendra #Politics #PoliticalNews #IndiaNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने