साहित्य अकादमी साहित्य महोत्सव 2025 का होगा आयोजन

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करने वाली भारत की प्रमुख साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी 7 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक नई दिल्ली के रवीन्द्र भवन में अपने वार्षिक साहित्य महोत्सव (फ़ेस्टिवल ऑफ़ लेटर्स 2025) का आयोजन करेगी। भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रख्यात अंग्रेजी नाटककार महेश दत्तानी पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जिसमें 23 भाषाओं में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने