शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के दौरे पर रहे । वहां उन्होंने संबोधित करते हुए कहा यमुना भी गंगा की तरह अविरल और निर्मल होगी। जैसे दिल्ली में राम भक्तों की सरकार के साथ अब यमुना 5 हजार वर्ष पुराने वैभव में लौटेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि काशी अयोध्या के बाद अब मथुरा के विकास की बारी है। मथुरा के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे, मथुरा के साथ बरसाना, वृंदावन, गोकुल और बलदेव के विकास में भी तेजी लाएंगे। वही बरसाना में शुक्रवार को लड्डू होली के साथ रंगोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में राधा विहार इंटर कॉलेज में शामिल हुए और सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा हमारे संतो की चिंता थी कि यमुना निर्मल होनी चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भी राम भक्तों की सरकार बन गई है। अब विकास का पहिया और तेजी से आगे बढ़ेगा।
Tags
Uttar Pradesh