केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कल से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले UNCSW के 69वें सत्र में भाग लेंगी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 69 वें सत्र में भाग लेगा। यह सत्र 10 मार्च 2025 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हो रहा है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री आयोग में राष्ट्रीय वक्तव्य देंगी और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार की सभी महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण के लिए अग्रणी और परिवर्तनकारी पहलों के बारे में बताएंगी इसमें स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा और उद्यमिता, डिजिटल और वित्तीय समावेशन, महिला नेतृत्व और निर्णय लेने को बढ़ावा देना और कई पहलों के माध्यम से कठिन परिश्रम को कम करना शामिल है। वह महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भी भाग लेंगी इनमें बीजिंग घोषणा के लिए साधन उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्धता और इसे लागू करने में तेजी लाने एवं सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देना शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने