अजमेर से पीएम मोदी ने राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान और 17,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

अजमेर से पीएम मोदी ने राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान और 17,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की तथा लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत@2047 को साकार करने के लिए युवाओं और नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान को देश की महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि दो इंजन वाली सरकार राजस्थान की विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। सड़क, रेल, बिजली, जल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं राज्य के विकास को गति देंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।

प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध सूर्य ऊर्जा आम लोगों के लिए बचत और आय का नया स्रोत बन रही है। साथ ही नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं से राज्य के किसानों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने