दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 500 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ तथा दिल्ली–पानीपत इंटरस्टेट बस सेवा का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर परिवहन व्यवस्था और उन्नत नागरिक सुविधाओं के साथ ‘विकसित दिल्ली’ के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से राजधानी में प्रदूषण में कमी, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार का मानना है कि ये पहल दिल्ली के शहरी परिवहन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।
Tags
Delhi