नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के निमंत्रण पर स्पेन सरकार के राष्ट्रपति Pedro Sánchez 18-19 फरवरी 2026 को भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। वे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। यह उनकी दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। इससे पूर्व वे 27-29 अक्टूबर 2024 को द्विपक्षीय यात्रा पर भारत आए थे।
उनके साथ स्पेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं सिविल सर्विस मंत्री ऑस्कर लोपेज़ अगुएदा तथा कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य मंत्री लुइस प्लानास पुचाडेस भी भारत पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सांचेज़ के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, संस्कृति, पर्यटन और जन-जन संपर्क जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों में आई सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया। विशेष रूप से वडोदरा संयंत्र में सी-295 परिवहन विमान की अंतिम असेंबली लाइन के लिए टाटा-एयरबस सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस परियोजना का उद्घाटन दोनों नेताओं ने अक्टूबर 2024 में संयुक्त रूप से किया था।
दोनों देशों ने भविष्य में सह-विकास और सह-उत्पादन आधारित रक्षा औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया।
Tags
देश विदेश