नरेन्द्र मोदी ने विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 26 फरवरी 2026।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर ने अपना संपूर्ण जीवन देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
एक्स पर प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा:

“महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी नेताओं में से एक थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद और स्वाधीनता के विचार को नई दिशा दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने