भारतीय नौसेना के लिए 500 टन क्षमता वाली 4 स्व-चालित ईंधन नौकाओं के निर्माण का अनुबंध

भारतीय नौसेना के लिए 500 टन क्षमता वाली चार स्व-चालित ईंधन बार्ज (नौकाओं) के निर्माण हेतु Shoft Shipyard Private Limited, ठाणे के साथ 2 मार्च 2026 को अनुबंध किया गया है। यह शिपयार्ड एक एमएसएमई इकाई है और इस परियोजना के तहत भारतीय नौसेना को आधुनिक ईंधन आपूर्ति नौकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन बार्ज का निर्माण Indian Register of Shipping के वर्गीकरण नियमों के अनुसार किया जाएगा। इनका मुख्य कार्य बंदरगाहों और लंगरगाहों में तैनात नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को ईंधन की आपूर्ति करना होगा।

यह परियोजना केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों को भी मजबूती देगी। इसके माध्यम से लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन मिलेगा और देश में जहाज निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
इस अनुबंध को समुद्री भारत विजन 2030 के अनुरूप घरेलू जहाज निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भारतीय नौसेना की संचालन क्षमता और लॉजिस्टिक सपोर्ट को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने