दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित डीएम कार्यालय में DISHA समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद Ramvir Singh Bidhuri, एवं सांसद Bansuri Swaraj भी शामिल हुईं। बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनसेवा से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे कार्य करने की बात कही गई।
इस अवसर पर विधायक Satish Upadhyay, Anil Sharma और Gajendra Yadav सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
Delhi