Amit Shah ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि Central Industrial Security Force देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और संकट के समय राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीआईएसएफ के जवानों की समर्पण भावना सच्ची देशभक्ति और पेशेवर प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में यह बल लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
अमित शाह ने इस अवसर पर देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश उनके साहस और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
#amitshah #amit shah #गृहमंत्री #homeminister
Tags
देश विदेश