T20 World Cup 2026 Final: भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर जीता खिताब, संजू सैमसन की शानदार पारी

भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर रचा इतिहास

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया, गेंदबाजों ने भी दिखाया दम।
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य से दूर रह गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत द्वारा दिए गए 256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। हालांकि कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन रन रेट लगातार बढ़ता गया। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट लिए। अंततः न्यूज़ीलैंड लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 159 run पर टीम सीमित रह गयी...
भारत ने मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। 

#cricket #match #live cricket 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने