टी20 वर्ल्ड कप जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

Narendra Modi ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त हौसला और आत्मविश्वास दिखाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का पल है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चैंपियन्स! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह जीत टीम के कौशल, दृढ़ संकल्प और शानदार टीम वर्क को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शाबाश, टीम इंडिया!”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने